रामोज़ जलडमरूमध्य में फिर तनाव: ईरान ने भारतीय जहाज पर की गोलीबारी, ट्रंप ने दी बमबारी की चेतावनी!!

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
19/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने की घोषणा के 24 घंटे से भी कम समय में, शनिवार को एक बार फिर समुद्र पर युद्ध के बादल छा गए हैं।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दो भारतीय ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाजों, मालवाहक जहाज ‘जग अर्नव’ और तेल टैंकर ‘सनमार हेराल्ड’ पर गोलीबारी की, जिससे उन्हें अपना रास्ता बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इराक से तेल लेकर आ रहे ये जहाज ओमान के तट के पास हमला होने के बाद बीच रास्ते से ही वापस लौट गये।

इस घटना के बाद भारत ने नई दिल्ली में ईरानी राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध जताया, वहीं ओमान की खाड़ी में दर्जनों जहाजों को असुरक्षा के कारण रोक दिया गया।

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अगले बुधवार (22 अप्रैल) तक की डेडलाइन दी है और चेतावनी दी है कि अगर इससे पहले कोई ठोस समझौता नहीं हुआ तो वह फिर से बमबारी शुरू कर देंगे।

इस्लामाबाद में शांति वार्ता बेनतीजा ख़त्म होने के बाद अगले चार दिन विश्व शांति और अर्थव्यवस्था के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हैं।

जलडमरूमध्य के खुलने और बंद होने के बारे में अनिश्चितता के कारण विश्व बाजार में ईंधन की कीमतों में और वृद्धि हुई है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के बीच चिंताएँ बढ़ गई हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *