ईरान के विदेश मंत्री और पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री की दो दिन में दूसरी बार मुलाकात हुई

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने पिछले दो दिनों में दूसरी बार मुलाकात की।

सुत्र ने तेहरान स्थित पाकिस्तानी दूतावास के हवाले से खबर लिखी है, जहां दोनों नेताओं की दो दिन में दूसरी बार मुलाकात हुई।

खबरों में बताया गया है कि बैठक के दौरान ईरान और अमेरिका के बीच विवाद के समाधान और संभावित समझौते के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी बुधवार को तेहरान पहुंचे. वहां उन्होंने ईरान के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की।

बताया जा रहा है कि ईरान युद्ध ख़त्म करने के लिए अमेरिका द्वारा भेजे गए एक नए प्रस्ताव पर विचार-विमर्श कर रहा है।

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *