दिल्ली के जंतरमंतर पर अब विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
12/10/2016

काठमाण्डौ,नेपाल –  जंतर मंतर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और धरने के लिए नामित स्थानों की सूची से हटा दिया गया है।

यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने सोमवार को एक नोटिस जारी किया।

नोटिस में अब जंतरमंतर के विकल्प के तौर पर पूर्वी दिल्ली के रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान का जिक्र किया गया है।

नोटिस में कहा गया है, “गृह मंत्रालय द्वारा गठित समिति को नागरिकों के विरोध प्रदर्शन और धरना देने के अधिकार को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में निर्दिष्ट स्थानों के विकल्पों की समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई थी।”

इन तीनों जगहों पर विरोध प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए अलग से एसओपी जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *