अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत आ रहे हैं

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर आने वाले हैं।
रुबियो का भारत दौरा शनिवार से शुरू होगा।

आकाशवाणी के मुताबिक, विदेश मंत्री रूबियो चार दिनों के लिए भारत दौरे पर आ रहे हैं।

अपनी यात्रा के दौरान उनका दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और आगरा जाने का कार्यक्रम है।

यात्रा से पहले रुबियो ने कहा कि भारत अमेरिका का “एक महत्वपूर्ण सहयोगी और भागीदार” है।

उनका कहना है कि हमें भारत के साथ कई मुद्दों पर काम करना है।

सुत्र के मुताबिक, रुबियो ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘हम उतनी ही ऊर्जा बेचना चाहते हैं, जितनी भारत खरीदना चाहता है।’

अमेरिका इस समय उत्पादन और निर्यात के ऐतिहासिक स्तर पर है।
हम इसे और बढ़ाना चाहते हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से दुनिया भर में ऊर्जा संकट जारी है।

इसका असर भारत में भी देखने को मिला है। हालाँकि, भारत सरकार दावा करती रही है कि देश के पास पर्याप्त ईंधन भंडार है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *