दिल्ली में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
31/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – दिल्ली के वेलकम इलाके में एक इमारत गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।

एक साल के बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गए।

उस बिल्डिंग में 10 लोगों का परिवार रहता था। एक अधिकारी के मुताबिक, सलिमपुर में ईदगाह रोड के पास जनता कॉलोनी की गली नंबर 5 में सुबह 7 बजे इमारत ढह गई।

इमारत गिरने के वक्त स्थानीय लोग सुबह की सैर पर निकले थे। उन लोगों ने ही सबसे पहले बचाव अभियान शुरू किया था।

फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही मलबे में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश शुरू हो चुकी थी।

सुत्र के मुताबिक, बचाव अभियान अभी भी जारी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा के मुताबिक, पुलिस, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस और स्थानीय नागरिक बचाव अभियान में लगे हुए हैं।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, बचाव अभियान में स्थानीय लोगों ने काफी मदद की है।

3 महीने पहले दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई थी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *