सीरियल चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार आभूषण और नगदी बरामद कई मामलों में था बांछित

गोरखपुर। सहजनवां थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के आभूषण और 2,365 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त बिजय कुमार पथरकट उर्फ छोटू, निवासी लुचुई वार्ड नंबर 07 थाना सहजनवां, जनपद गोरखपुर है। आरोपी पर क्षेत्र में अलग-अलग तिथियों में हुई कई चोरियों के मामले दर्ज थे, जिनमें घरों के ताले तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी की गई थी।
जांच में सामने आया कि 7 और 8 फरवरी, 26 फरवरी तथा 29 अप्रैल 2026 को आरोपी ने विभिन्न घरों में सेंध लगाकर आभूषण और नकदी पार कर दी थी। इन घटनाओं के संबंध में थाना सहजनवां में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक सोने की अंगूठी, नथिया, चार जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछिया और 2,365 रुपये नकद बरामद हुए हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उस पर पूर्व में लूट व गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *