यूपी दिवस 24 जनवरी को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां तेज —  डीएम

 

जीरो पावर्टी में लोगों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ : सीडीओ

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश दिवस को 24 जनवरी को भव्य,गरिमामय एवं जनभागीदारी के साथ मनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की।
इस दौरान यूपी दिवस के आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों की भूमिका,कार्यक्रमों की रूपरेखा,सुरक्षा, स्वच्छता,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बैठक में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यूपी दिवस केवल औपचारिक कार्यक्रम न होकर उत्तर प्रदेश की गौरवशाली विरासत,सांस्कृतिक पहचान,विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आयोजन में शासन की मंशा के अनुरूप विकास,निवेश, रोजगार,महिला सशक्तिकरण,युवाओं, किसानों एवं गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए।
डीएम ने निर्देश दिया कि यूपी दिवस के अवसर पर विकास प्रदर्शनी,सांस्कृतिक कार्यक्रम,लोककलाओं की प्रस्तुति,स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी तथा विभागीय स्टॉल लगाए जाएं,जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे मिल सके। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल,विद्युत, यातायात और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने विभागीय समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें ताकि आयोजन समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजेश झा को स्वास्थ्य सेवाओं,प्राथमिक उपचार और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह एवं परियोजना निदेशक दीपक सिंह को विकास योजनाओं और ग्रामीण विकास से संबंधित प्रदर्शनी व जनजागरूकता कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरकांत सिंह को विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित कराने तथा छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश दिए गए। जबकि जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह को स्वच्छता,साफ-सफाई एवं ग्रामीण क्षेत्रों से सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए एसीएम द्वितीय राजू कुमार भी मौजूद थे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यूपी दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम,प्रभात फेरी, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता, सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, युवाओं और स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।अंत में डीएम दीपक मीणा ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि यूपी दिवस का आयोजन जिले की सकारात्मक छवि को प्रदर्शित करने वाला, अनुशासित और यादगार होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *