केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वृहद जन जागरुकता अभियान की तैयारी, कलेक्ट्रेट सभागार में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

महराजगंज जनपद में केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आगामी 5 जून से 21 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले “समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान”के सुचारु व सफल संचालन हेतु आज कलेक्ट्रेट सभागार महराजगंज में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर सिंह ‘दयालु’, विधायकगण, जिलाधिकारी महराजगंज, पुलिस अधीक्षक महराजगंज सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
बैठक के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर सिंह ‘दयालु’ ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इन सभी उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

5 जून से शुरू होकर 21 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक, ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, चौपालों और शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी महराजगंज ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने आश्वस्त किया कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा और शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *