फरार अभियुक्त विजयलाल यादव के घर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराकर चस्पा की गई धारा 84 BNSS की नोटिस

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में, अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 04.06.2026 को थाना परसामलिक पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए एक कार्यवाही अमल मे लाई गयी है थाना परसामलिक के अंतर्गत ग्राम घोडहवा निवासी अभियुक्त विजयलाल यादव पुत्र स्व0 रामवेलाश यादव, जो मु0अ0स0 08/2026 धारा 137(2)/87/61(2) BNS में लंबे समय से वांछित चल रहा था, के विरुद्ध धारा 84 BNSS (फरार व्यक्ति की उद्घोषणा) के तहत मुनादी एवं नोटिस चस्पा करने की वैधानिक कार्रवाई की गयी

उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में माननीय न्यायालय सिविल जज प्रवर खण्ड, एफ टी सी/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज द्वारा दिनांक 23.02.2026 को गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। इसके बावजूद अभियुक्त लगातार छुप-छुपाकर पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था और माननीय न्यायालय में भी हाजिर नहीं हो रहा था।अभियुक्त के इस ढुलमुल रवैए और कानून से भागने की प्रवृत्ति को देखते हुए, माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 01.06.2026 को अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 BNSS के तहत उद्घोषणा आदेश जारी किया गया।

माननीय न्यायालय के इसी आदेश के अनुपालन में आज थाना परसामलिक पुलिस टीम द्वारा ग्राम घोडहवा में अभियुक्त विजयलाल यादव के घर के मुख्य व दृश्य भाग पर गवाहों की मौजूदगी में विधिक नोटिस चस्पा किया गया। इसके साथ ही, गाँव के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर ग्रामीणों को इकट्ठा कर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई गई और उद्घोषणा की कार्रवाई को प्रभावी ढंग से पूरा किया गया।

पुलिस द्वारा मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों और अभियुक्त के परिजनों को सचेत किया गया है कि यदि अभियुक्त नियत समयावधि के भीतर माननीय न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *