एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत परतावल CHC में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया बृक्षारोपण

परतावल।
विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा सार्वजनिक रूप से संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परतावल की पोषण वाटिका में आम का पौधा लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

वृक्षारोपण के माध्यम से समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि— “पृथ्वी हमारी माता है और इसका संरक्षण करना हम सभी की परम जिम्मेदारी है। आइए, आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण का दृढ़ संकल्प लें और प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।”

 

 

 

डॉक्टरों के साथ अहम बैठक भी हुई:

पौधा लगाने के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों के साथ विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने एक आवश्यक बैठक भी की, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल परिसर को हरा-भरा व स्वच्छ रखने के विषयों पर चर्चा हुई। तथा गर्मी हो रही समस्याओं को देखते हुए कई दिनों से बंद पड़े वाटरकूलर को मरम्मत कराने का व्यवस्था सुनिश्चित किया।
विधायक ने अधीक्षक डा०अमित कुमार को निर्देश दिया कि मैं बीच बीच में आता रहूंगा इस पेड़ को देखने और सीएचसी की पड़ताल करने इसीलिए पेड़ का ज़िन्दा रहना जरूरी है।

इस दौरान वहां पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल, मण्डल महामंत्री अजय गौतम, चिकित्सा अधीक्षक डा०अमित कुमार, डा० प्रमोद यादव, संजीव सिंह, चंद्रभूषण, साशिविंद मिश्रा, हृदेश पटेल, इम्तियाज, अनिल यादव, छविनाथ, राधेश्याम सिंह, प्रतिनिधि नंदू दुबे, मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित तमाम जन उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *