नौतनवा में भव्य हिंदू सम्मेलन संपन्न, सनातन एकता और राष्ट्रबोध का हुआ उद्घोष

भारत, सनातन और संघ एक-दूसरे के पर्याय — रमेश

नौतनवा (महराजगंज)।
आज नौतनवा स्थित शकुंतला मैरिज लॉन में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में सनातन समाज के लोगों की सहभागिता रही, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत दिखाई दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रान्त प्रचारक श्री रमेश जी भाईसाहब ने कहा कि “भारत, सनातन और संघ एक-दूसरे के पर्याय हैं। सनातन संस्कृति समाज को जोड़ने और राष्ट्र को सशक्त बनाने का मार्ग है।” उन्होंने युवाओं से संस्कार, सेवा और राष्ट्रसमर्पण के भाव के साथ आगे आने का आह्वान किया तथा हिंदू समाज की एकता को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताया।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर डॉ. महेश योगी जी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सुष्री विष्णू दीदी, ‘ईश्वरीय विश्व विद्यालय’ की प्रमुख, उपस्थित रहीं। अतिथियों ने अपने विचारों के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नंदलाल जायसवाल जी ने की तथा संचालन श्री जन्मेजय सिंह जी द्वारा प्रभावशाली एवं अनुशासित ढंग से किया गया।

आयोजन में हिंदू सम्मेलन समिति नौतनवा के जिलाध्यक्ष श्री सुधाकर जायसवाल, नगराध्यक्ष श्री गौतम जोशी, उपाध्यक्ष श्री संतोष जायसवाल, मंत्री श्री विजय श्रीवास्तव जी सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
इसके अतिरिक्त डॉ. अतुल जी, नागेंद्र जी, आशुतोष जी, ब्रजेश मणि जी, ऋषिकेश जी, अजय जी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन का समापन “संगठित हिंदू — सशक्त भारत” के संकल्प के साथ किया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *