क्यूबा के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप: अमेरिका के फ्लोरिडा तक झटके

सुनामी का खतरा टला: क्यूबा और फ्लोरिडा दोनों सुरक्षित

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
09/06/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – क्यूबा देश के पास समुद्र में 6.1 रिक्टर स्केल का शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया है।

भूकंप क्यूबा की धरती से करीब 118 किलोमीटर दूर समुद्र (खाड़ी क्षेत्र) में आया।

भूकंप का झटका सिर्फ क्यूबा में ही नहीं, बल्कि अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में भी कई जगहों पर साफ महसूस किया गया।

अमेरिकी मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) के मुताबिक, शुरुआत में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल (माप) पर 6.4 बताई गई थी, लेकिन बाद में रिक्टर स्केल (माप) पर इसकी तीव्रता 6.1 होने की पुष्टि हुई।

भूकंप के कारण फ्लोरिडा के मशहूर शहर मियामी में लोग काफी डर गए।

ज़मीन हिलने के बाद, घबराए हुए नागरिकों ने मदद के लिए शहर के आपातकालीन कार्यालयों को कई कॉल किए।

सुत्र के अनुसार, हालांकि, क्यूबा और संयुक्त राज्य अमेरिका दोनों में संपत्ति के बड़े नुकसान या चोट की कोई रिपोर्ट नहीं है।

क्यूबा का सरकारी मीडिया अपने विभिन्न क्षेत्रों से नुकसान की अधिक जानकारी जुटा रहा है।

जैसे ही भूकंप समुद्र में गया, कई लोगों को ‘सुनामी’ का डर सताने लगा।

लेकिन मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और आसपास के इलाकों में सुनामी का कोई खतरा नहीं है, इसलिए वहां के नागरिक राहत की सांस ले रहे हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *