धोखाधड़ी कर विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाले अभियुक्त को सिंदूरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में थाना सिंदुरिया पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं जालसाजी कर विदेश भेजने के नाम पर धनराशि हड़पने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 14.06.2026 को वादी संजीव प्रजापति पुत्र रामलखन प्रजापति निवासी बरवा सोफिया, थाना सिंदुरिया जनपद महराजगंज द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि लगभग पांच माह पूर्व हारुन पुत्र हिदायतुल्लाह निवासी बनकटी, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज, जिसका अतुल टूर एंड ट्रैवल्स नाम की दुकान भेड़िया, थाना सिंदुरिया में स्थित है, ने स्वयं को सेवायोजन विभाग महराजगंज का कर्मचारी बताते हुए तथा विभाग का आईडी कार्ड दिखाकर न्यूजीलैंड भेजने का झांसा दिया। अभियुक्त द्वारा वादी एवं उसके अन्य साथियों से अलग-अलग खातों में प्रति व्यक्ति लगभग 01 लाख 58 हजार रुपये जमा कराए गए, किन्तु विदेश भेजने का वादा पूरा नहीं किया गया तथा धनराशि भी वापस नहीं की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिंदुरिया पर मु0अ0सं0 131/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 351(3), 352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त द्वारा प्रयुक्त सेवायोजन कार्यालय महराजगंज के कथित आईडी कार्ड का सत्यापन कराया गया, जो फर्जी पाया गया।

इसी क्रम में दिनांक 15.06.2026 को थाना सिंदुरिया पुलिस टीम द्वारा सेमरी गांव मोड़ स्थित पुलिया के पास से अभियुक्त हारुन पुत्र हिदायतुल्लाह निवासी बनकटी, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 43 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, सेवायोजन कार्यालय महराजगंज का फर्जी आईडी कार्ड तथा नगद 90 रुपये बरामद किए गए। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *