काठमाण्डौ से 24 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
24/06/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पुलिस ने सीतापाईला, दल्लू समेत अन्य इलाकों से 24 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस परिसर काठमाण्डौ के एसपी और प्रवक्ता पवन कुमार भट्टाराई ने कहा, 24 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

जिनके पास पासपोर्ट नहीं है और जिनके पर्यटक वीजा की अवधि समाप्त हो गई है।

गिरफ्तार किये गये सभी लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं. पुलिस ने बताया कि वे एक कपड़ा फैक्ट्री में भी काम करते हैं।

गिरफ्तार किए गए लोगों को आव्रजन विभाग को सौंप दिया गया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *