धीमी गति से चल रहा सड़क और नाला निर्माण का कार्य, बारिश में बढ़ेगी समस्या

गोरखपुर-खजनी-सिकरीगंज मार्ग पर हरनहीं से निर्माण कार्य अधूरा

खजनी गोरखपुर।गोरखपुर-खजनी-सिकरीगंज 37 किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण, सुंदरीकरण और नाला निर्माण का कार्य दो वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। विभागीय लापरवाही तथा निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों की सुस्ती का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार गोरखपुर से खजनी-सिकरीगंज तक जाने वाले 37 किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण, सुंदरीकरण और नाला निर्माण के लिए मार्च 2024 में शासन द्वारा विभाग को 60 करोड़ 58 लाख स्वीकृत किए गए थे, अगस्त 2024 से काम शुरू हुआ, जिसमें पहले फेज में हरैयां-नौसढ़ से हरनहीं तक 22 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है और हरनहीं से सिकरीगंज तक निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें लगभग 9 किलोमीटर तक सड़क के एक लेयर का काम अभी बाकी है। हालांकि इसे पूरा करने की तिथि अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है किन्तु काम की धीमी रफ्तार से इसके पूरा होने में संदेह की स्थिति बनी हुई है। इस बीच नगवां-जैतपुर बाजार में सड़क के दोनों तरफ जलनिकासी के लिए 2800 मीटर नाला निर्माण पूरा हो चुका है। किंतु खजनी कस्बे में रामपुर पांडेय रोड से जमुरा नाले तक सड़क के दोनों तरफ 2400 मीटर नाला निर्माण का कार्य अभी अधूरा है। नाला निर्माण में मानक की अनदेखी की आईजीआरएस पर हुई शिकायतों के बाद संबंधित पेटी कांट्रेक्टर को हटा दिया गया, खजनी में निर्माण करा रहे ठेकेदार मेसर्स शकुंतला सिंह के द्वारा कराए जा रहे काम में भी शिथिलता और लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।
कस्बे के निवासी महेश,अशोक, संजय,मनोज,प्रियांशु ने बताया कि एक वर्ष से नाला का निर्माण चल रहा है बारिश का मौसम आ चुका है अभी तक काम पूरा नहीं हुआ।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रोनित सिंह ने बताया कि समय सीमा के भीतर काम पूरा कराने का निर्देश दिया है, मौके पर जांच के बाद उसे और तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया जाएगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *