विशेष संचारी रोग नियंत्रण व ‘दस्तक अभियान’ के क्रियान्वयन पर बैठक आयोजित

सहजनवां/गोरखपुर। सहायक विकास अधिकारी (पं.) सहजनवां रामधारी प्रसाद की अध्यक्षता में आज विकास खण्ड मुख्यालय के सभागार कक्ष में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दिमागी बुखार रोकथाम व “दस्तक अभियान” के सफल कार्यान्वयन को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलाये जाने वाले अभियान की रूपरेखा व नीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई और प्रत्येक ग्राम पंचायत में नियुक्त सफाई कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।
श्री रामधारी प्रसाद ने संचारी रोगों, विशेषकर दिमागी बुखार के प्रभावी नियंत्रण हेतु हर पहलू पर जानकारी देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर सफाई कर्मचारियों की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर जागरूकता, जल सुरक्षा, गंदगी निवारण, कीट नियंत्रण व समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने से इन रोगों को रोकना संभव है।
बैठक में खंड प्रेरक जितेन्द्र कुमार गुप्ता, अश्वनी सिंह, महेन्द्र कुमार और सतेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी व सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। खंड प्रेरकों अमित गुप्ता जितेंद्र गुप्ता ने अभियान के दौरान किये जाने वाले दैनिक कार्यों, निगरानी तंत्र, सामुदायिक सहभागिता व जरूरी संसाधनों के वितरण पर चर्चा की और जिम्मेदारियों का बंटवारा किया। उपस्थित कर्मचारियों को अभियान की शुरुआत से पहले आवश्यक प्रशिक्षण व औजार उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *