पहली बार मनाई जाएगी जिले का इतिहास बदलने वाले राकेश पांडेय की पुण्यतिथि

रायबरेली । जिले में 3 जुलाई 2002 की सुबह दुर्दांत हत्यारो द्वारा एक समाजसेवी की हत्या की गई और इस हत्या ने रायबरेली जिले का इतिहास, राजनीति और भूगोल तीनों बदल दिया। उस समाजसेवी का नाम था राकेश पांडेय और जिस वक्त यह घटना घटित हुई उस दिन से लेकर आज तक जनपद की राजनीति में कहीं ना कहीं वही उथल-पुथल देखने को मिल रही है जो राकेश पांडेय को हत्या के कुछ वर्षों तक जनपद वासियों ने देखा था । अब इतने सालों बाद स्वर्गीय राकेश पांडेय के पुत्र यश राकेश पांडे ने पहली बार अपने पिता की पुण्यतिथि जनता के सामने मनाने का निर्णय लिया है। 3 जुलाई 2026 को एक स्थानीय होटल में यह पुण्यतिथि मनाई जाएगी जिसको लेकर आज यश राकेश पांडे ने पत्रकार वार्ता की और बताया कि पुण्यतिथि में गरीब महिलाओं को वस्त्र, निर्धन कन्याओं को छात्रवृत्ति सहित तमाम गरीब मजलूमों की मदद की जाएगी। जिससे कि उनके पिता की आत्मा को शांति मिल सके । उन्होंने बताया कि पुण्यतिथि के मौके पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय भी मौजूद रहेंगे और उन्हीं के सौजन्य से शहर की एक सड़क का भी नाम उनके पिता राकेश पांडेय के नाम से रखा जाएगा। जिसकी अनुमति शासन से भी मिल चुकी है। उन्होंने जिले की जनता से अपील की स्वर्गीय राकेश पांडे की पहली बार मनाई जा रही पुण्यतिथि में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंच कर उन्हें श्रद्धा सुमन और श्रद्धांजलि अर्पित करें।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *