खजनी कस्बे में सरेशाम प्लेटिना बाइक चोरी, केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

कस्बे में बाइक खड़ी कर सामान खरीदने गया था युवक

खजनी/गोरखपुर।खजनी थाना क्षेत्र के खजनी कस्बे में ‌सरकारी देशी शराब की दुकान के पास एक बेकरी की दुकान के समीप अपनी बजाज प्लेटिना बाइक यूपी 53 एवाई 6544 खड़ी करके मार्केट से सामान खरीदने गए युवक की बाइक चोरी हो गई।
खजनी थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के निवासी सुरेंद्र गुप्ता पुत्र कन्हैयालाल गुप्ता ने गुरुवार 2 जुलाई को खजनी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि रात 8 बजे बेकरी के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके करके कुछ सामान खरीदने गए थे, लौट कर वापस आने के बाद देखा तो बाइक वहां नहीं थी। पीड़ित युवक ने बताया कि उसने आसपास अपनी बाइक तलाश की तथा लोगों से पूछताछ भी की लेकिन उसे अपनी बाइक नहीं मिली।
तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष खजनी इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह के निर्देश पर खजनी पुलिस ने केस संख्या 214/2026 में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक की तलाश शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष खजनी के द्वारा घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *