जलभराव से सिसवा मुंशी चौराहा बना तालाब, राहगीरो को करना पड़ रहा  परेशानी का सामना

महाराजगंज जनपद के विकासखंड परतावल अंतर्गत सिसवा मुंशी चौराहे पर हल्की बारिश के बाद ही गंभीर जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सड़क पर पानी भरने और गड्ढों के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा है। स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और बाइक सवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।यह चौराहा बेलवा बुजुर्ग, रघुनाथपुर और बरगदही समेत कई गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बंद नालियों और खराब जलनिकासी के कारण यह स्थिति बनी है। बार-बार शिकायत के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) परतावल से मांग की है कि सिसवा मुंशी चौराहे की सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *