चीन का ये उच्च स्तरीय नेता काठमांडू क्यों आ रहा है?

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
07/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और वाणिज्य उप मंत्री यान डोंग सोमवार को नेपाल के दौरे पर हैं।

नेशनल इंडिपेंडेंट पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के बाद चीन की ओर से यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा है।

वह नेपाल-चीन संयुक्त आर्थिक एवं व्यापार समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे।

मंगलवार को होने वाली द्विपक्षीय बैठक में व्यापार, आर्थिक सहयोग, तकनीकी सहायता, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी।

यात्रा के दौरान वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वागले और अन्य उच्च सरकारी अधिकारियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

चीन की ओर से यह दौरा नेपाल-चीन संबंधों और बदलते कूटनीतिक संतुलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *