मणिपुर में उग्रवादी हमले में एक किसान की मौत, दो गिरफ्तार

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
12/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के मणिपुर राज्य के कांगपोकपी जिले में शनिवार दोपहर संदिग्ध उग्रवादियों ने 53 वर्षीय एक आदिवासी किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।

किसान अपनी पत्नी के साथ धान के खेत में काम कर रहा था।

कांगपोकपी पुलिस ने मृतक की पहचान गोआजंग गांव के हाओलाल सिंगसिट के रूप में की है।

घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “शनिवार को जब हाओलाल अपने खेत में काम कर रहा था, तभी हथियारबंद हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं।

कई गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के वक्त उसकी पत्नी भी वहां मौजूद थी, लेकिन वह सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रही।”

इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सुरक्षाकर्मी आसपास के इलाकों में हमलावरों की तलाश कर रहे हैं।

गोवाजंग कांगपोकपी जिले के ट्विलांग इलाके में कुकी समुदाय का आखिरी गांव है।

इस घटना के बाद अब उस इलाके में दहशत का माहौल है।

इस बीच, शनिवार दोपहर करीब दो बजे मैतेई समुदाय के कुछ घरों में आग लगा दी गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है।

कांगपोकपी जिले के कांटो सबल गांव में हिंसा और खाली घरों में आग लगाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।

मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, आरएएफ और सेना की संयुक्त टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में लिमाखोंग क्षेत्र संरक्षण समिति के अध्यक्ष और हेंगजांग गांव के प्रमुख 65 वर्षीय कम्मांग लोवाम और खुनखो कुकी गांव के 30 वर्षीय पेगिन हैंगशिंग शामिल हैं।

पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर कहा कि वे इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *