उपराष्ट्रपति यादव कतर के राजा के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए आज कतर जा रहे हैं

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
14/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर नेपाल सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव मंगलवार को कतर के लिए रवाना हुए।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक उपराष्ट्रपति यादव गुरुवार तक कतर की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

मंत्रालय के अनुसार, यात्रा के दौरान उनका कल कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल द्वारा भेजा गया शोक पत्र सौंपने का कार्यक्रम है।

उपराष्ट्रपति के साथ उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक उपराष्ट्रपति यादव का अपनी यात्रा पूरी कर गुरुवार को काठमाण्डौ लौटने का कार्यक्रम है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *