बिना पासपोर्ट और वीजा के नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहा है भारत-नेपाल सीमा पर अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, जासूस होने का शक

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
16/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – उत्तर प्रदेश में भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर के पास आवश्यक यात्रा दस्तावेजों के बिना नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश करने के आरोप में भारतीय सुरक्षा कर्मियों ने एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया है।

सुत्र के मुताबिक, कैलिफोर्निया के जॉर्डन ब्राउन नाम के एक अमेरिकी नागरिक को सशस्त्र बल (एसएसबी) ने सीमा चौकी संख्या 516 के पास से गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों के अनुसार, जब सुरक्षा गार्डों ने ब्राउन से पूछताछ करने की कोशिश की तो उसने भागने की कोशिश की।

उसके पास से 31,460 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किये गये।

लेकिन उसके पास कोई पासपोर्ट, वीजा या अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में ब्राउन को सुरक्षाकर्मी हिरासत में लेते दिख रहे हैं।

भारत और नेपाल के बीच मौजूदा द्विपक्षीय व्यवस्था के अनुसार, भारतीय और नेपाली नागरिकों को बिना वीज़ा के सीमा पार यात्रा करने की अनुमति है, लेकिन अन्य देशों के नागरिकों को वैध पासपोर्ट, वीज़ा और आवश्यक यात्रा दस्तावेज़ ले जाना आवश्यक है।

भारतीय अधिकारियों ने अमेरिकी नागरिक के खिलाफ किस कानूनी अपराध के तहत मुकदमा चलाया जाएगा, इसकी आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है और कहा है कि घटना की जांच जारी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *