संगठन की मजबूती ही भाजपा की विजय का आधार -संतराज यादव

 

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के औरा चौरी कार्यालय पर आगामी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने की। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया,बीजेपी के वरिष्ठ नेता संतराज यादव, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए संगठनात्मक रणनीति, बूथ सशक्तिकरण, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा प्रत्येक बूथ तक पार्टी की पहुंच को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर सभापति संतराज यादव ने कहा कि “संगठन की मजबूती ही भारतीय जनता पार्टी की विजय का सबसे मजबूत आधार है। बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक शक्ति है। जब प्रत्येक बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा भाजपा लगातार जनता का विश्वास जीतती रहेगी।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा का संगठन देश का सबसे मजबूत संगठन है, जिसकी ताकत बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं में निहित है। वहीं विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण ही आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता सुनिश्चित करेगा।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *