लूट करने वाले आधा दर्जन शातिर युवक पुलिस के चढ़े हत्थे

 

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बीते दिनों अकेली घर में मौजूद महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात कि लूट करने वाले आधा दर्जन शातिर युवकों को रायबरेली पुलिस ने धर दबोचा है। एडिशनल एसपी संजीव सिन्हा कि मौजूदगी में पूरे घटना का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

पूरा मामला जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधी नगर का है जहां के निवासी रामकृष्ण नाम के अधेड ने बीती इक्कीस दिसम्बर को घर में घुसकर लूट पाट किये जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। एसओजी व पुलिस कि टीम ने लूट पाट करने वाले छ: युवकों को धर दबोचा है जिसमें दीपक , अवधेश, सौरभ, प्रिंस , पिंटू, ये पांचों लालगंज थाना क्षेत्र के बहाई गांव निवासी थे वहीं प्रदीप नाम का एक युवक डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे घुसेन पखरौनी डलमऊ थाना क्षेत्र का रहने वाला था दबोचे गए सभी आधा दर्जन युवकों को जेल भेज दिया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *