भारत के सहयोग से बनने वाले महेश्वर मावी के भवन का शिलान्यास

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
26/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – कंचनपुर जिला के भीमदत्त नगर पालिका 10 स्थित महेश्वर मावि के भारत सरकार के सहयोग से बनने वाले भवन का शिलान्यास हो गया है।

काठमाण्डौ, स्थित भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव बशिष्ठ नंदन और भीमदत्त नगर पालिका की उप प्रमुख नीलम अकबर जोशी ने रविवार को संयुक्त रूप से इसका शिलान्यास किया।

विद्यालय भवन का निर्माण 1 करोड़ 9 लाख की सहायता से किया जा रहा है।

दूतावास ने कहा कि यह सामुदायिक विकास परियोजना भीमदत्त नगर पालिका के माध्यम से कार्यान्वित की जाएगी।

दूतावास के अनुसार, कंचनपुर जिले में क्रियान्वित की जा रही यह 11वीं उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजना है।

भीमदत्त नगर पालिका के उप प्रमुख और अन्य हितधारकों ने भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई विकास सहायता की सराहना की।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नया बुनियादी ढांचा भीमदत्त नगर पालिका के छात्रों और शिक्षकों के लिए सीखने के माहौल को बढ़ाने में मदद करेगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *