भारत और चीन फिर से खोलेंगे ऐतिहासिक सिल्क रूट, 6 साल बाद नाथू ला दर्रे से शुरू होगा व्यापार, जानें

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत और चीन ऐतिहासिक सिल्क रूट के जरिए सीमा व्यापार फिर से शुरू करने जा रहे हैं।

दोनों देश छह साल बाद एक अगस्त से नाथुला दर्रे के जरिए सीमा व्यापार शुरू करेंगे।

कोविड-19 महामारी के कारण 2020 से इस मार्ग से व्यापार बंद था।
व्यापार फिर से शुरू होने से छह साल से लगी रोक खत्म हो जाएगी।

इससे दोनों देशों के बीच सीमा पार व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच 24वें दौर की बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया।

1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद चार दशकों से अधिक समय तक बंद रहने के बाद नाथू ला दर्रे के माध्यम से सीमा व्यापार 6 जुलाई 2006 को फिर से खोल दिया गया।

इससे दोनों देशों में दर्रे के आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि लाने में मदद मिलने की भी उम्मीद थी।

इस मार्ग के माध्यम से, सीमा व्यापार आधिकारिक तौर पर साल के छह महीने मई से नवंबर तक खुला रहता है।

हालाँकि, 2020 में कोविड के दौरान इसे फिर से रोक दिया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *