यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग हेतु महराजगंज पुलिस ने  चलाया गया विशेष अभियान

 


महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस व स्थानीय पुलिस टीम द्वारा नगर के प्रमुख तिराहों, चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैदी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों, दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई।

सुरक्षा के दृष्टिगत बिना नंबर प्लेट, संदिग्ध स्थिति में घूम रहे वाहनों एवं व्यक्तियों की कड़ाई से चेकिंग की गई।

दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस), ओवरस्पीडिंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गई।

चेकिंग के दौरान वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों (जैसे हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग) को अपनाने हेतु जागरूक भी किया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *