पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर हमला, DSP समेत नौ पुलिसकर्मियों की मौत

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू में ट्रेजरी चेक पोस्ट पर हमला हुआ है।

हमले और जवाबी कार्रवाई में एक डीएसपी समेत नौ पुलिसकर्मी शहीद हो गये।

सुत्र के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा पुलिस ने दावा किया कि इस दोहरी मुठभेड़ में 15 चरमपंथी मारे गए।

बुधवार को हुए हमले और जवाबी कार्रवाई के दौरान डीएसपी दियार खान समेत नौ पुलिसकर्मी मारे गए है।

इस हमले में डीएसपी मुजाहिद हुसैन समेत 28 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

चरमपंथियों ने हंगू की ट्रेजर बांदा पोस्ट पर हथियारों से हमला कर दिया. पुलिस के आधिकारिक बयान में इस बात का जिक्र किया गया है।

पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) ने भी एक दावा किया है।

आईएसपीआर ने कहा कि सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में संयुक्त अभियान में 32 आतंकवादियों को मार गिराया है।

ये संयुक्त अभियान खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में चलाए गए। ये ऑपरेशन चरमपंथियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ लक्षित थे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *