पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत बढ़ी, कितनी?

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
03/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ गये हैं।
नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने रात 12 बजे से पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है।

निगम के मुताबिक, पेट्रोल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर, डीजल और केरोसिन में 5 रुपये और विमान ईंधन में 20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इसके साथ ही काठमाण्डौ, पोखरा और दिपायल में पेट्रोल और डीजल की कीमत 200 रुपये और सुरखेत और दांग जिला में 199 रुपये रहेगी।

इसी तरह चाराली, विराटनगर, जनकपुर, अमलेखगंज, भलवारी, धनगढ़ी और बीरगंज में यह 197 रुपये 50 पैसे तक पहुंच गया है।

निगम के मुताबिक एलपी गैस की कीमत यथावत रखी गयी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *