सुरेंद्र प्रसाद बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज देवरिया के प्रधानाचार्य

 

राजकीय हाई स्कूल बरवा राजा जनपद महाराजगंज के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद की पदोन्नति शासन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टिलाटाली जनपद देवरिया में हुई है। प्रधान्याचार्य नियुक्त होने के बाद उनको कॉलेज के प्रभारी श्री राणा प्रताप सिंह जी ने मिठाई खिलाकर एवं पुष्पगुछ देकर के कार्यभार ग्रहण कराया। प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण करते ही शिक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में इस विद्यालय को नया पहचान व उच्च शिखर तक ले जाने का पूरा प्रयास करूंगा व छात्रों को विभिन्न योजनाओं से लाभानित कराऊंगा। इस उपलब्धि पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण नए प्रधानाचार्य का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि सर आपका मार्गदर्शन हमारे लिए मूल्यवान होगा। उपलब्धि पर जनपद महाराजगंज के राष्ट्रीय बाल विज्ञान संचालक रोहित कुमार गुप्ता व आर के इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक श्री इरफानुल्लाह खान ने सर को बधाई देते हुए कहा कि जनपद देवरिया से भी हम लोगों को मार्गदर्शन व आशीर्वाद मिलता रहेगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *