हिंदुत्व समन्वय समिति के झांसी मंडल प्रमुख ने गौशाला लौना में लगवाए 5 पंखे, गौ माताओं को खिलाए फल

 

जालौन । हिंदुत्व समन्वय समिति के राष्ट्रीय गौ रक्षा प्रमुख ब्रजेश तिवारी के निर्देश पर झांसी मंडल के गौ रक्षा प्रमुख शैलेन्द्र भदौरिया ने मंगलवार को जालौन जिले की गौशाला लौना का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्था और गौ माताओं की स्थिति देखी। गौशाला की स्थिति संतोषजनक पाई गई। प्रशासन की ओर से एसडीएम जालौन और खंड विकास अधिकारी जालौन द्वारा भी गौशालाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इस दौरान शैलेन्द्र भदौरिया और उनकी टीम ने सभी गौ माताओं को फल खिलाकर सेवा की। निरीक्षण में गौशाला में पंखों की कमी पाई गई। इस पर मंडल प्रमुख ने तत्काल अपने निजी खर्च से 5 पंखे लगवाए।

शैलेन्द्र भदौरिया ने उपस्थित ग्रामीणों और गौशाला कर्मियों को भरोसा दिलाया कि गौ माता की सेवा के लिए भविष्य में भी किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर निसंकोच बताया जाए। समिति द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा।

ग्रामीणों ने झांसी मंडल अध्यक्ष और उनकी टीम द्वारा किए गए कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर हिंदुत्व समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समिति सदैव गौ माता की रक्षा और सेवा के लिए खड़ी रहेगी

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *