सरकार के मन्सा पर फिरे पानी सामूहिक विवाह योजना में भारी गड़बड़झाला प्रशासन बना मूकदर्शक

 

कुशीनगर जनपद के विकासखंड कप्तानगंज में ए डी ओ समाज कल्याण व सचिव के मिलीभगत से धूमधाम से शादी सम्पन्न होने के बाद भी सामूहिक विवाह योजना में अपात्र लाभार्थी को भी पात्र बनाकर शादी सम्पन्न करवा दिया जाता है
आपको बताते चले कि कप्तानगंज ब्लॉक के हरपुर मछागर गाँव मे 2 लाभार्थी जिसकी परम्परागत तरीके से धूमधाम से शादी सम्पन्न हुआ था बाबजूद ए डी ओ समाज कल्याण सूर्य प्रकाश एवम ग्राम सचिव देबेन्द्र पटेल  के मेहरबानी से पुनः सामुहिक विवाह योजना का लाभार्थी बना दिया गया जबकि भाजपा सरकार में इस तरह के भ्रस्ट अधिकारी / कर्मचारी पर नकेल कसी है परन्तु तेज तर्रार ए डी ओ समाज कल्याण अधिकारी सूर्य प्रकाश इस सरकार के योजनाओं को पलीता लगाने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है अगर सही तरीके से जांच हो जाये तो इस ब्लॉक में  कई  मामले देखने को मिल जाएगा जिससे लोगो को न्याय मिल जाएगा और पात्र लाभार्थी को इस योजना का पूर्णतः लाभ भी मिल जाएगा अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस तरह के भर्स्ट अधिकारी / कर्मचारी पर क्या कार्यवाही करती है या फिर इनके कार्यो को बढ़ावा देती है इस सन्दर्भ में खण्ड विकास अधिकारी अमरनाथ पाण्डेय से पूछे जाने पर बताया कि उक्त प्रकरण में जांच कर दोसी पाए जाने पर संलिप्त अधिकारी / कर्मचारी पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *