पाकिस्तान के ग्वादर में अफरा-तफरी, बलूच भागे तो पाकिस्तानी सेना भागी

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान के ग्वादर में बलूचों के डर से पाकिस्तानी सेना भाग गई है।

इन सैनिकों को ग्वादर में विरोध कर रहे बलूच लोगों को खदेड़ने के लिए तैनात किया गया था।

हालाँकि, बलूचों के भारी प्रतिरोध को देखते हुए उन्हें मोर्चा छोड़कर पीछे हटना पड़ा।

इस घटना का एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें बलूचों की भारी भीड़ देखकर पाकिस्तानी सैनिक ट्रकों में बैठकर भागते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को विदेश में बैठे बलूच विद्रोहियों के नेता मीर यार बलूच ने शेयर किया है।

वायरल वीडियो में बलूचों की भारी भीड़ को पाकिस्तानी सेना के ट्रकों की ओर भागते देखा जा सकता है।

इतनी बड़ी भीड़ को देखकर पाकिस्तानी सैनिक ट्रकों पर सवार होकर भागते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो कब का है ये पता नहीं चल पाया है।

हालाँकि, मीर यार बलूच का दावा है कि इसे बलूचिस्तान के ग्वादर में रिकॉर्ड किया गया था।

बलूच प्रदर्शनकारी लंबे समय से ग्वादर पर चीन के कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

उनका दावा है कि पाकिस्तान ने ग्वादर का बड़ा हिस्सा चीन को बेच दिया है. उन्हें इस क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

इतना ही नहीं, उन्हें समुद्र और ग्वादर बंदरगाह में मछली पकड़ने से भी रोका जा रहा है।

उनका यह भी दावा है कि इस इलाके में चीनी ट्रेलर बड़े पैमाने पर मछलियां पकड़ रहे हैं और उन्हें बाहर ले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *