यूएई का ईरान के साथ सभी तरह के कारोबार बंद करने का फैसला

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
19/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अगली सूचना तक ईरान के साथ सभी वाणिज्यिक और वित्तीय लेनदेन को निलंबित करने की घोषणा की है।

समाचार एजेंसियों के मुताबिक, यूएई के विदेश मंत्रालय ने यह फैसला लेते हुए कहा कि क्षेत्रीय तनाव बढ़ रहा है और इससे शांति और सुरक्षा को खतरा है।

इससे पहले यूएई के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि ईरान ने यूएई की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने यूएई के दावे को खारिज कर दिया।

यूएई के मुताबिक, एक मिसाइल यूएई के जलक्षेत्र के बाहर गिरी, जबकि दूसरी मिसाइल यूएई के जलक्षेत्र में गिरी।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद यूएई ईरान के हमले से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *