तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने विधायकों को वाहन और भत्ते देने की घोषणा की

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
19/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने विधायकों को सरकारी वाहन और एक लाख रुपये मासिक भत्ता देने की घोषणा की है।

सुत्र के मुताबिक, मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में नियम 110 के तहत यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों को वाहन के ड्राइवर, ईंधन और रखरखाव खर्च के लिए 75,000 रुपये प्रति माह भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें 500 रुपये मासिक भत्ता भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री विजय ने कहा, “इस नई प्रणाली के तहत विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को हल करने की सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही वे सरकारी परियोजनाओं की बेहतर निगरानी कर सकेंगे।”

इसके अलावा मुख्यमंत्री विजय ने एविन सहकारी समितियों के लिए दूध का सरकारी खरीद मूल्य 38 रुपये से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति लीटर कर दिया है।

इसी तरह, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की वार्षिक कवरेज को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *