47 साल बाद सीरिया को अमेरिकी आतंकी सूची से हटाया गया

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
25/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – 47 साल बाद अमेरिका ने सीरिया को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों की सूची से बाहर कर दिया है।

अमेरिकी प्रशासन ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य सीरिया में विदेशी निवेश को सुविधाजनक बनाना और देश को वैश्विक अर्थव्यवस्था में फिर से शामिल करना है।

सीरिया के हटने के बाद अमेरिका की इस सूची में केवल तीन देश बचे हैं, जिनके नाम ईरान, उत्तर कोरिया और क्यूबा हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि इस फैसले से सीरिया को आर्थिक समृद्धि का रास्ता मिलेगा. यह प्रस्ताव पहली बार पिछले साल जुलाई में पेश किया गया था।

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने भी फैसले का स्वागत करते हुए कहा, “इस कदम से सीरिया में अधिक निवेश लाने में मदद मिलेगी, जिससे राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता मजबूत होगी।”

हाल ही में ट्रंप प्रशासन ने सीरिया के नए राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से भी संपर्क बढ़ाया है।

अल-शरा पहले एक उग्रवादी संगठन का नेता था और अमेरिका ने एक बार उस पर इनाम की घोषणा की थी। वह अल-कायदा से जुड़े एक संगठन का नेता है।

पिछले साल, अमेरिका ने अहमद अल-शरा के नेतृत्व वाले इस्लामिक समूह तहरीर अल-शाम को आतंकवादी संगठनों की सूची से हटा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *