गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) गोरखपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक नेहरू इंटर कॉलेज, बिछिया कॉलोनी गोरखपुर के सभागार में जिला उपाध्यक्ष डॉ. क्षमा पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संघ की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
बैठक में संघ के मुख्य प्रांतीय संरक्षक श्रद्धेय जगदीश पांडेय ठकुराई की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनपद एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, संगठन के सक्रिय सदस्य एवं विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा आगामी शैक्षिक एवं शिक्षक हितों से जुड़े आंदोलनों के लिए ठोस रणनीति तैयार करना रहा।
जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर चर्चा करते हुए जिला मंत्री डॉ. शोभित श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 28 सितंबर 2025 को कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से जिला निर्वाचन का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया था, किंतु किन्हीं कारणों से उसका अनुपालन नहीं हो सका। ऐसी स्थिति में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से एकल पदों पर मनोनयन का निर्णय लिया। साथ ही यह भी तय किया गया कि मनोनीत पदाधिकारियों के सहयोग से शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर शेष पदों को भरा जाएगा।
बैठक में सर्वसम्मति से जिन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया, उनमें सत्यपाल सिंह को जिलाध्यक्ष, डॉ. शोभित श्रीवास्तव को जिला मंत्री, राम जी बागी को जिला कोषाध्यक्ष, सुभाष यादव को जिला आय-व्यय निरीक्षक, घनश्याम तिवारी को महानगर अध्यक्ष, शशांक शेखर सिंह को महानगर मंत्री, दुर्गेश दत्त पाण्डेय को मंडल अध्यक्ष तथा डॉ. दयानंद पांडेय को मंडल मंत्री बनाया गया।
इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि वर्तमान जिलाध्यक्ष हीरा लाल गौड़ अब सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी के पद पर रहते हुए संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।
बैठक में प्रांतीय मंत्री डॉ. अजय कुमार पाण्डेय, सदस्य संसदीय समिति जगतारण शरण, सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष अवनींद्र सिंह, अनंत मौर्य, पन्नेलाल गुप्ता, दिनेश गौतम, राजेंद्र प्रसाद, अशोक तिवारी, संतोष कुमार शर्मा, शैलेश कुमार पाण्डेय, नरेंद्र सिंह, श्रीकांत त्रिपाठी, बाल कृष्ण पांडे, जय प्रकाश यादव, रविन्द्र सिंह, मनीष अग्रहरि, जोगेंद्र प्रताप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं सक्रिय शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
अंत में मुख्य प्रांतीय संरक्षक श्रद्धेय जगदीश पांडेय ठकुराई जी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया और संगठन को शिक्षक हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संदेश दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
