परतावल बीआरसी पर मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

 

 

परतावल/महराजगंज

महराजगज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बृहस्पतिवार अपराह्न 2:00 बजे परतावल ब्लॉक के शिक्षकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार ने की।
बैठक में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर लागू करने और विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि सभी एजेंडा बिंदुओं पर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
बैठक में मुख्य रूप से निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण लक्ष्य ऐप से आंकलन, शिक्षक डायरी व संदर्शिकाओं के प्रयोग, प्रेरणा ऐप पर प्रतिदिन छात्रों की उपस्थिति फीडिंग, डीबीटी से लाभान्वित छात्रों की फोटो अपलोड, आधार नॉट अवेलेबल व गार्जियन आधार नॉट सीडेड की स्थिति, यू-डायस प्लस में स्टूडेंट, टीचर व फैसिलिटी मॉड्यूल तथा अपार आईडी पूर्ण करने की प्रगति, नामांकन गैप, एमडीएम का मेन्यू अनुसार संचालन, आई वी आर एस कॉल रिसीव न होने, राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा व विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा में अधिक से अधिक आवेदन, कायाकल्प के असंतृप्त पैरामीटर्स को ग्राम प्रधान से संपर्क कर पूर्ण कराने, CWSN शौचालय निर्माण, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण फीडिंग, प्री-प्राइमरी की किताबों का वितरण ऐप पर बारकोड स्कैन कर सबमिट करने, दिव्यांग बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति व एसएमसी का नया खाता खुलवाने की प्रगति सहित अन्य विभागीय बिंदुओं पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर परतावल ब्लॉक के एआरपी संतोष अग्रहरि, संतोष यादव, रविंद्र कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार सहित ब्लॉक के शिक्षक व शिक्षिकाओं मे जीतन प्रसाद, जगत सिंह, दिनेश सिंह, फिरदोस जहाँ, नीतू सिंह,विनोद पाल, जयंती प्रसाद सहित बड़ी संख्या में अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *