इंडोनेशिया के नर्सिंग होम में आग लगने से 16 लोगों की मौत

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
29/12/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के मानाडो शहर में एक नर्सिंग होम में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

स्थानीय फायर चीफ जिमी रोटिंसुलु ने कहा कि आग रविवार रात करीब 8:30 बजे लगी, जब कई बुजुर्ग अपने कमरों में आराम कर रहे थे।

बचाव कर्मचारियों ने 12 लोगों को बचाया और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल भेजा।

एक वीडियो फुटेज में दिखाया गया कि जब लोग बुजुर्गों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे है, तो इमारत आग की लपटों में घिर गई।

अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और परिवारों के साथ मिलकर और जानकारी जारी करेंगे।

हाल के महीनों में इंडोनेशिया में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं; इस महीने राजधानी जकार्ता में एक सात मंजिला ऑफिस बिल्डिंग में आग लगने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2023 में एक निकल रिफाइनरी में हुए धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *