चिलीम में बचाव कार्य जारी, बड़ी मशीनों को ले जाने के लिए बनाई जा रही सड़क- भारतीय राजदूत

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
05/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भोटेकोशी में रसुवा जिला के चिलिमे जलविद्युत परियोजना में आई बाढ़ के बाद लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते तलाशी अभियान जारी है।

नेपाली और भारतीय बचाव दल मलबा हटाने का काम कर रहे हैं।

नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि पानी और मिट्टी हटाने का काम जारी है और चिलिमे में सुरंग की छत तक पहुंच गया है।

उनके अनुसार, जब इस तरह से सड़क खोदी और साफ़ की जाती है, तो भारी मशीनरी को सुरंग के अंदर तक ले जाया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि पास के सियाफ्रुबेसी से सुरंग दरवाजे (पोर्टल) तक जाने वाली पहुंच सड़क का निर्माण भी चल रहा है।

उन्होंने लिखा, “कठिन इलाके और संकरी घाटी के कारण बड़े हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल संभव नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *