मदरसे के लिए तोड़ा गया 100 साल पुराना मंदिर, भारत ने उठाए सवाल तो खुलेआम झूठ बोलने लगा पाकिस्तान!

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने की व्यापक आलोचना के बाद अब पाकिस्तान ने खुलकर झूठ बोला है।

पाकिस्तान की बौखलाहट तब और बढ़ गई जब भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर घटना की निंदा की।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत के बयान को “झूठा और राजनीति से प्रेरित” बताया और कहा कि पड़ोसी देश तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले के सिराज गांव में स्थित 100 साल से अधिक पुराने हिंदू मंदिर को 21 अगस्त को ध्वस्त कर दिया गया था।

अब पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मंदिर भारी बारिश के कारण ढह गया और भारत पर इसके बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

हालाँकि, पाकिस्तान का भारत पर आरोप खुला झूठ है।

मंदिर के नष्ट होने की रिपोर्ट पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *