चिलीम में चट्टान को विस्फोट कर सड़क खोलने का काम चल रहा है: भारतीय राजदूत

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
07/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि रसुवा जिला में चिलीम जलविद्युत परियोजना पर लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नेटवर्क के माध्यम से भारतीय टीम के साथ समन्वय बनाकर लगातार बचाव कार्य किये जा रहे हैं।

राजदूत श्रीवास्तव के अनुसार, नेपाल और भारत की संयुक्त तकनीकी टीम ने कहा है कि सुरंग में प्रवेश करने के लिए आवश्यक सुरक्षा रस्सी कनेक्शन बना लिया गया है।

उन्होंने कहा, “सुरंग के अंदर कीचड़ और गाद को हटाने के लिए बड़ी क्षमता के मड पंप और जनरेटर को घटनास्थल पर लाया गया है।”

इस बीच, उन्होंने बताया कि बचाव कार्य को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक सड़क निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *