जम्मू-कश्मीर में CISF जवानों ने अपने साथियों पर की फायरिंग, 4 लोगों की मौत

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
30/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान द्वारा अपने साथियों पर की गई गोलीबारी में एक सहायक कमांडेंट सहित चार लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे बसोहालिन के पास मश्का में हुई।

सुत्र के मुताबिक सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल अभिदेश कुमार का अपने कुछ सहकर्मियों से विवाद हो गया।

आरोप है कि इसके बाद उसने अपने पास मौजूद राइफल से अपने सहयोगी पर गोली चला दी।

गोलीबारी में सीआईएसएफ के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें इलाज के लिए नजदीकी एनएचपीसी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान चारों लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल रफीक अहमद और कांस्टेबल संदीप कुमार हैं।

घटना के बाद सीआईएसएफ के अन्य जवानों ने हेड कांस्टेबल अभिदेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

उसे बाद में पुलिस द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई राइफल भी बरामद कर ली गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सीआईएसएफ और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने कहा है कि घटना की असली वजह और गोलीबारी की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *