भारत के 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बेचने को लेकर इतना चिंतित क्यों है रूस?प्रोजेक्ट फेल होने का डर

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
19/10/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के इनकार के बावजूद रूस ने Su-57E के लिए बार-बार दिल्ली को प्रस्ताव भेजा है।

रूस एक बार फिर भारत को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर से लेकर सोर्स कोड और स्थानीय उत्पादन तक के नए प्रस्ताव भेजने जा रहा है।

इसलिए सवाल यह है कि आखिर रूस की ऐसी क्या मजबूरी है कि वह चाहता है कि भारत उसके पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान खरीदे?

रूस अपनी वायुसेना की जरूरतों के हिसाब से भी Su-57 फाइटर जेट का उत्पादन नहीं कर पा रहा है।

इसीलिए वह भारत में स्थानीय उत्पादन की पेशकश कर रहा है।

यदि भारत से Su-57 का बड़ा ऑर्डर मिलता है, तो यह दिल्ली और मॉस्को के बीच दीर्घकालिक औद्योगिक साझेदारी का अवसर प्रदान करेगा।

लेकिन रूस की ओर से लगातार मिल रहे ऑफर के बावजूद नई दिल्ली अभी तक इस 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट को खरीदने के लिए राजी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *