सरकार चाहे गिरफ्तार करे या प्रताड़ित करे, लेकिन मैं दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी: शेख हसीना

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
20/10/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को कहा कि वह दिसंबर में अपने देश लौटेंगी।

सुत्र के मुताबिक, उन्होंने मंगलवार को कहा, ”बांग्लादेश की मौजूदा तारिक रहमान सरकार मुझे गिरफ्तार कर सकती है, मार सकती है या प्रताड़ित कर सकती है, लेकिन मुझे खतरे की परवाह नहीं है।” मुझे अपने देश वापस जाना है।’

उन्होंने कहा कि वह तारिक रहमान की सरकार से नहीं डरती हैं और अपने देश लौटना उनकी जिम्मेदारी है।

अगस्त 2024 में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गईं। तब से वह भारत में ही रह रही हैं।

शेख हसीना ने बांग्लादेश की मौजूदा सरकार पर उनके और उनकी पार्टी अवामी लीग के नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करके विपक्ष को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि नेताओं पर लगे आरोपों का फैसला निष्पक्ष सुनवाई के जरिए होना चाहिए।

उनके अनुसार, बांग्लादेश के लोगों को स्वतंत्र और समावेशी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी सरकार चुनने का अवसर मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *