झिलमिल जी महाराज के पिता के निधन पर शोक

 

रायबरेली। लालगंज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंध निदेशक दीप प्रकाश शुक्ला ने पंडित झिलमिल जी महाराज के आवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर गहरा शोक जताया है। उल्लेखनीय है कि पंडित झिलमिल जी महाराज के पिता राजेंद्र कुमार शुक्ला का निधन 2 दिन पूर्व हो गया था। जानकारी प्राप्त होते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का पंडित झिलमिल जी महाराज के घर पहुंचने वालों का तांता लग गया। भाजपा नेता दीप प्रकाश शुक्ला ने पंडित राजेंद्र शुक्ला को अत्यंत सरल विनम्र और मृदभाषी बताते हुए कहा कि उनके निधन से क्षेत्र को अपार क्षति पहुंची है। परमपिता परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को दुख सहन करने की क्षमता दें।इस अवसर पर संजू महाराज ,शांति भूषण शुक्ला, सुशील शुक्ला चंदन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *