10 दिनों की तलाश के बाद गिरफ्तारी: अमेरिका के ओहियो दंत चिकित्सक और उनकी पत्नी की हत्या में पूर्व पति की संलिप्तता

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
11/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिका के ओहियो राज्य में एक डेंटिस्ट और उसकी पत्नी की हत्या के बाद आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई है ।

10 दिनों की तलाश के बाद, पुलिस ने मोनिक टेपे के पूर्व पति, माइकल डेविड मैककी (39) को गिरफ्तार कर लिया। उस पर दो लोगों की हत्या का आरोप है ।

सुत्र के मुताबिक, 37 साल के स्पेंसर टेप और 39 साल की मोनिक टेप 30 दिसंबर को अपने घर में मृत पाए गए थे।

देखा गया कि उनके शरीर में गोलियां लगी थीं। घटना के समय उनके दो छोटे बच्चे – उम्र 4 और 1 – भी घर के अंदर थे, लेकिन उन्हें शारीरिक रूप से कोई चोट नहीं आई थी ।

यह घटना एक रहस्य बनी रही, क्योंकि पुलिस ने लंबे समय तक कोई जानकारी जारी नहीं की।

बाद में पुलिस ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति घर के पास घूमता नजर आया ।

माइकल मैककी को रॉकफोर्ड, इलिनोइस में बिना किसी लड़ाई के गिरफ्तार कर लिया ।

अब वह पुलिस हिरासत में है और कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है ।

इस दुखद घटना के बाद लोगों ने मृतक दंपत्ति के घर के सामने फूल और गुलाब रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

जिस घर में उनकी शादी हुई, वहीं पर इतना दर्दनाक हादसा हुआ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *