ईरान में शक्ति प्रदर्शन: सरकार के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे, ‘अमेरिकी-यहूदी आतंकवाद’ के खिलाफ विद्रोह का ऐलान

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
13/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – देश की धार्मिक व्यवस्था को चुनौती देने वाले राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच ईरान की सरकार ने सोमवार को अपनी ताकत दिखाई। 

सरकार के आह्वान पर हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं ।

ईरानी राज्य संचालित दूरदर्शन (टेलीविज़न) ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ को राजधानी तेहरान में एन्घेलैब स्क्वायर (इस्लामिक रिवोल्यूशन स्क्वायर) की ओर बढ़ते हुए दिखाया। 

हालाँकि, देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति और उसके अंतर्निहित कारणों को लेकर दो सप्ताह पहले शुरू हुए जन आक्रोश पर सरकारी मीडिया की ओर से चुप्पी बनी हुई है। 

उन्होंने सरकारी रैली को “अमेरिकी-यहूदी आतंकवाद के खिलाफ विद्रोह” कहा।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान पर सैन्य हमले की चेतावनी के बाद ईरान ने बातचीत की पेशकश की है ।

सोमवार देर रात ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन बैठक की तैयारी के लिए तेहरान के साथ चर्चा कर रहा है। 

हालाँकि, ईरान में प्रदर्शनकारियों की मौत का आंकड़ा बढ़ने और सरकार द्वारा गिरफ़्तारियाँ जारी रखने के कारण उन्होंने चेतावनी दी है कि वह बातचीत से पहले कोई कार्रवाई कर सकते हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *