सुप्रीम लीडर खामनेई ने ट्रंप को बताया ‘अपराधी’, ईरान और ट्रंप ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
18/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘अपराधी’ बताते हुए कड़ी आलोचना की है ।

उन्होंने दावा किया है कि ईरान में हाल ही में हुए हिंसक आंदोलन में अमेरिका का हाथ है।

खामनेई के मुताबिक ट्रंप खुद इस आंदोलन में सीधे तौर पर शामिल हैं और ईरान में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं ।

ईरान में दिसंबर के अंत में आर्थिक समस्याओं को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब सरकार विरोधी प्रदर्शन में बदल गया है. यह प्रदर्शन दशकों में सबसे घातक माना जा रहा है।

मानवाधिकार समूहों के अनुसार, हजारों प्रदर्शनकारी मारे गए हैं।

अमेरिका स्थित एक मानवाधिकार समूह के अनुसार, मरने वालों की संख्या 3,090 तक पहुंच गई है।

ईरानी विपक्षी नेता रेजा पहलवी ने कहा कि कम से कम 12,000 लोग मारे गए हैं।

दूसरी ओर, राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरानी लोगों का समर्थन किया है और कहा है कि जब तक उनकी सरकार अपने ही नागरिकों को मारना बंद नहीं करती तब तक कोई बातचीत नहीं होगी।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान को कल दी जाने वाली 800 लोगों की फांसी रोकने के लिए धन्यवाद दिया।

इस बीच, ईरान के कट्टरपंथी मौलवी अहमद खातमी ने प्रदर्शनकारियों को ट्रम्प के सैनिक और इजरायली नेता के नौकर कहा है, जिससे तनाव और बढ़ गया है। वह प्रदर्शनकारियों के लिए मौत की सजा की मांग कर रहे हैं ।

ईरान में हालात इस वक्त बेहद तनावपूर्ण हैं। एक तरफ लोग सड़कों पर हैं तो दूसरी तरफ सरकार इसे विदेशी साजिश बताकर दबाने की कोशिश कर रही है ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *